Vistaar NEWS

CG News: 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाया रायपुर! पीएम मोदी के बर्थडे पर खास आयोजन, सीएम साय हुए शामिल

cg news

सीजी न्यूज

CG News: रायपुर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक 13 किलोमीटर के मार्ग पर 25 लाख दीये जलाने जलाए गए हैं, अकेले मरीन ड्राइव में 1 लाख दीये जलाए गए हैं. रायपुर के मरीन ड्राइव में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंच चुके हैं.

मरीन ड्राइव में 1 लाख दीये जलेंगे

सीएम साय सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचे हैं. मरीन ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद हैं. रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक 13 किलोमीटर के मार्ग पर 25 लाख दीये जलाने की तैयारी है, अकेले मरीन ड्राइव में 1 लाख दीये जलेंगे. महादेवघाट समेत प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ दीप प्रज्ज्वलन और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.

प्रदेश के कई हिस्सों में खास आयोजन

सिर्फ राजधानी ही नहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सशक्त भारत के लिए देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है जिसको लेकर के देश भर में लोगों ने अपने-अपने घरों में सार्वजनिक स्थलों पर दिया जलाकर देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया.

इस अवसर पर एमसी जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में गंगा सरोवर में गंगा सरोवर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से दीप जलाकर उनका आशीर्वाद दिया. वहीं इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले शीत काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर दिया जिला कर अपना आशीर्वाद दिया.

Exit mobile version