Vistaar NEWS

Raipur News: ‘साले ने जीजा को दी धमकी’, 5 करोड़ नहीं दिए तो टुकड़े करवा दूंगा… FIR दर्ज

delhi Crime News

Raipur News: राजधानी रायपुर में एक व्यापारी ने अपने साले यानी पत्नी के भाई पर एफआईआर कराई है. व्यापारी ने आरोप लगाए है कि उसके साले ने अपनी बहन के लिए 5 करोड़ रुपए के गुजारा भत्ता की मांग की और न देने पर टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर…

राजधानी रायपुर में व्यापारी मुकेश संचेती और उनकी पत्नी सिया संचेती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है. इस बीच गुजारा भत्ता को लेकर विवाद हुआ. खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक कोयम्बुतुर (तमिलनाडु) से जीरो नंबरी अपराध क्रमांक 259/2026, धारा 308(4), 351(3) बी.एन.एस. की असल नंबरी अपराध कायमी हेतु डायरी प्राप्त हुई है.

17 साल बाद तलाक तक पहुंचा मामला

प्राप्त आवेदन के अनुसार, प्रार्थी मुकेश संचेती (पिता स्व. लूनकरण संचेती, उम्र 44 वर्ष, निवासी फ्लैट 3 बी, जय वाटिका अपार्टमेंट, रॉबर्टसन रोड, गली नंबर 06, थाना आर.एस. पुरम, जिला कोयम्बुतुर, तमिलनाडु) का विवाह 17 वर्ष पूर्व सिया संचेती के साथ हुआ था. दंपति के दो बच्चे हैं-15 वर्ष का बेटा और 10 वर्ष की बेटी है. 27 अप्रैल 2026 को रायपुर फैमिली कोर्ट परिसर में डायवोर्स याचिका की सुनवाई के दौरान यह घटना घटी.

आरोप है कि सुनवाई के दिन प्रार्थी की पत्नी सिया संचेती ने 5 करोड़ रुपए के गुजारा भत्ते की मांग की. पुलिस के मुताबिक आरोप लगाए कि प्रार्थी के साले अंकित गोल्छा ने नोटरीकृत हलफनामे में जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि मांग पूरी न करने पर रायपुर से सुरक्षित वापस नहीं जाने दिया जाएगा और हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे.

साडू पर भी गंभीर आरोप

आरोप ये भी लगाए गए है कि प्रार्थी के साडू भाई भूरूमल कोटड़िया ने भी गाली-गलौज करते हुए हत्या कर दफना देने की धमकी दी. इसके अतिरिक्त, अगले दिन यानी 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 03:17 बजे प्रार्थी के दूसरे साले अमित गोल्छा ने फोन पर कोयम्बुतुर के गुंडों के माध्यम से जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी.

इस संबंध में प्रार्थी मुकेश संचेती द्वारा पूर्व में थाना आर.एस. पुरम, जिला कोयम्बुतुर (तमिलनाडु) में जीरो नंबरी अपराध क्रमांक 259/2026 धारा 308(4), 351(3) बी.एन.एस. दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर अब थाना खम्हारडीह में विधिवत असल नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Durg News: दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो हादसे में दो युवकों की मौत

Exit mobile version