Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, अब रायपुर में रैली, जुलूस, सार्वजनिक खेल मैदान में कार्यक्रम, पंडाल या लगाने या लगवाने के लिए अब पहले से परमिशन लेना पड़ेगा. इसे आवश्यक कर दिया गया है. जिसके लिए नगर निगम ने आदेश जारी कर दिया है.
इच्छुक लोगों को देना होगा आवेदन
नगर निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रैली, जुलूस, सार्वजनिक खेल मैदान में कार्यक्रम, पंडाल या लगाने या लगवाने के लिए करीबन-करीब 7 दिन पहले आवेदन करना जरूरी होगा. इच्छुक लोग ऑफिस टाइमिंग के दौरान संबंधित जोन कमिश्नर ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
रैली-जुलूस के बाद सफाई का शुल्क भी देना होगा
बताते चलें कि, नगर निगम ने रैली, जुलूस, सार्वजनिक खेल मैदान में कार्यक्रम के बाद साफ-सफाई का भी ध्यान रखा है. दरअसल, निगम ने सफाई के लिए दी जाने वाली फीस को बढ़ा दिया है. अब हर आयोजन 1000 रुपये का सफाई शुल्क लिया जाएगा. पहले यह शुल्क केवल 500 रुपए था. यानी सफाई शुल्क को पहले से दोगुना कर दिया है.
इन विभागों की एनओसी भी लेनी होगी
वहीं, नगर निगम के साथ ही आयोजकों को और भी विभागों से noc लेना लेना जरूरी है. इनमें पुलिस विभाग, अनुविभागीय दंडाधिकारी/राजस्व विभाग, जिला सेनानी, होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता या सहायक अभियंता शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन, इन 5 मांगों को लेकर मैदान में उतरे प्रदर्शनकारी
