Vistaar NEWS

रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

pm awas yojana chhattisgarh scheme subsidy stopped

पीएम आवास योजना के तहत बन रहे घर

Raipur PM Awas Yojana 2.0: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राजधानी में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत शहर में 1112 मकानों का आवंटन किया जाना तय किया गया. बता दें, इन मकानों की अनुमानित लागच मात्र 3.25 लाख रुपये रखी गई है, जिससे लाभार्थियों को 325 वर्गफीट का घर मिलेगा.

हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

बता दें, इतने कम कीमत में पक्का मकान मिलने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. वहीं, नगर निगम की ओर से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक लोग 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है. 21 दिसंबर को आवेदकों की प्रारंभिक लिस्ट सरकार द्वारा जारी की जाएगी.

शहर के अलग-अलग इलाकों में मिलेगा मकान

बता दें, मकानों का आवंटन राजधानी रायपुर के चार अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा. सरोजा में सबसे अधिक 480, कचना में 544, अमलीडीह में 60 और बोरियाखुर्द में 28 मकान आवंटित किए जाएंगे. आवेदकों के लिए ये अच्छी खबर होगी, ताकि वे अपने रहने के लिए अपने पसंद की जगह चुन सकेंगे. खास बात यह है कि, आवेदकों की सुविधा के लिए नगर निगम मुख्यालय के सिंगल विंडो सेंटर में हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू की गई है. यहां आवेदन भरने, दस्तावेजों की जानकारी और पात्रता से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाएगा. जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही है, वे सीधे हेल्प डेस्क पर जाकर मदद ले सकते हैं.

क्या है पीएम आवास योजना?

बताते चलें, प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है, ताकि झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके. सरकार चाहती है कि हर जरूरतमंद परिवार के पास अपना मजबूत घर हो.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Exit mobile version