Vistaar NEWS

रायपुर Police ने पकड़ा 42 लाख का गांजा,  तीन तस्कर गिरफ्तार… ऐसे बनाई थी सप्लाई चेन

Crime News Breaking

क्राइम न्यूज

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट Police ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 58 लाख रुपएबताई गई है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर रायपुर में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से ले जाने की जानकारी दी है. Police अब गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों और इसे खरीदने वाले संभावित लोगों की तलाश में जुटी है. (Raipur Police 42 Lakh Ganja Seized)

Police के मुताबिक, 16 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं. सूचना मिलने पर Police उपायुक्त अपराध एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और Police उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिविल लाइंस Police की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी. (Joint Police Team Seizes 85 kg Cannabis Worth ₹42 Lakh from Odisha, Three Arrested)

कार की डिक्की में मिले अलग-अलग पैकेट

Police टीम ने मुखबिर के बताए वाहन की पहचान कर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की. उनकी पहचान मध्यप्रदेश के सागर निवासी अनीश साहू, मंडला निवासी राकेश साहू और महासमुंद जिले के सूरज कलेत के रूप में हुई. वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में रखा 85 किलो गांजा बरामद हुआ. Police ने गांजे की कीमत करीब 42 लाख 50 हजार रुपएआंकी है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20(बी) (ii) (सी) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

सप्लायर और खरीदारों की तलाश

Police अब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. आरोपियों से गांजा कहां से खरीदा गया, इसे रायपुर तक कैसे पहुंचाया गया और आगे किसे बेचा जाना था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. Police जब्त मोबाइल फोन, वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के संपर्कों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, गांजा उपलब्ध कराने वाले लोगों से लेकर संभावित खरीदारों तक की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच जारी है.

अब तक 7.09 करोड़ का मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त

कमिश्नरेट Police के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 92 मामलों में 204 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन मामलों में गांजा, ओशन ग्रो, प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एमडीएमए, पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है. इसके अलावा नकदी, चारपहिया और दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन तथा हथियार भी जब्त किए गए हैं. Police के मुताबिक, जब्त सामग्री की कुल कीमत 7 करोड़ 9 लाख 98 हजार है.

ये खबर भी जरूर पढ़ें: 62 करोड़ का सोना पकड़ाने के बाद एक्टिव हुई टीमें, Chhattisgarh के रास्ते कोलकाता-मुंबई रेल मार्ग बना सोना तस्करी का नया गलियारा

Exit mobile version