Vistaar NEWS

रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट

delhi Crime News


रायपुर.   आरपीएफ के राइजिंग डे में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रायपुर आने वाले है. रेलवे का पूरा अमला उनके आने की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन में गाड़ियों की बुकिंग करने वाले दो एजेंट आमने-सामने है. एक एजेंट ने दूसरे एजेंट के लड़कों पर मारपीट का आरोप लगाया है और पूरे मामले की शिकायत जीआरपी में की है.

दावा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में एजेंट पैकिंग की आड़ में गाड़ियों की अवैध बुकिंग करते है और इसी बुकिंग को लेकर विवाद हो गया और रिजवान रेल कारगो के लड़कों पर राधा स्वामी कारगो के लड़के के साथ मारपीट का आरोप है. शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी से की और आरोपी युवक ने उसके साथ पार्सल ऑफिस के बाहर भी मारपीट की.

जीआरपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. 

रोजाना होता है विवाद

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पार्सल ऑफिस में उक्त दोनो एजेंट के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है. एक एजेंट को गाड़ियों के पैकिंग का और दूसरे को फोटो कॉपी का टेंडर मिला है. लेकिन दोनो एजेंट के लड़के वहां गाड़ियां पार्सल के लिए आने वाले यात्रियों को पार्सल ऑफिस के गेट से खड़े होकर अपने ऑफिस ले जाने की कोशिश करते है और इसी बात को लेकर दोनो एजेंट और उनके लड़कों के बीच विवाद होता है.

रेल मंत्री ने किया पार्सल ऑफिस का दौरा तो ?

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में तैयारियां जोरो पर है. लेकिन सवाल ये है कि यदि रेल मंत्री इस दौरे के दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे, या रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे तो वहां उन्हें बड़ी संख्या में एजेंट मिलेंगे जिन्हें रायपुर रेल मंडल ने अनाधिकृत रूप से जगह दे दी हैं, जहां वे टेबल कुर्सी रखकर सारे काम करते हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: प्रेमी से फोन पर बात करते सास ने पकड़ा, बहू ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया

Exit mobile version