CG News: छत्तीसगढ़ में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा. सड़कों की निगरानी के लिए एआई का सहारा लिया जाएगा. प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की क्वालिटी और समय पर मेंटेनेंस करने के लिए AI आधारित निरीक्षण प्रणाली लागू की जाएगी. डिप्टी सीएम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं.
हर महीने वीडियो आधारित जांच
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें ग्रामीण सड़कों की निगरानी, मरम्मत और उनके रखरखाव को लेकर चर्चा हुई. बताया गया कि राज्य की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सभी सड़कों का निरीक्षण हर महीने वीडियो आधारित होगा. इसके लिए AI बेस्ड एप और डैशबोर्ड तैयार किया गया है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से गड्ढ़ों, दरार और दूसरे नुकसानों की पहचान खुद ही हो सकेगा. इसके साथ ही रियल टाइम स्थिति का एनालाइसेस हो सकेगा. इससे निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक होगी.
सर्वाधिक खराब सड़कों की मरम्मत पहले होगी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठक में कहा कि इस सिस्टम से मिली जानकारी के आधार पर सबसे खराब सड़कों की मरम्मत पहले की जाएगी. इसे प्राथमिकता पर रखा जाएगा. इसके बाद दूसरी सड़कों पर ध्यान दिया जाएगा. राज्य सरकार का मानना है कि इससे संसाधनों बेहतर इस्तेमाल होगा. रास्तों की लाइफ बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा.
ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ के 80 हजार टीचर्स को राहत! अब TET 31 अगस्त 2028 तक पास कर सकेंगे
कब से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट?
इस व्यवस्था को लागू करने के लिए राज्य सरकार हर जिले में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआत 11 जुलाई से होगी. एआई से निगरानी की जाएगी. शुरुआती परिणामों के आधार पर बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.
