Vistaar NEWS

Raipur Spa Chhapa: रायपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, थाई स्पा सेंटर पर मिला संदिग्ध सामान

raipur spa

raipur spa

Raipur Spa Chhapa: रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राजधानी में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस कमिश्नरेट ने छापा मारा. पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित करीब 30 स्पा संटरों की एक साथ जांच की. दबिश के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे.

CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की हुई जांच

पुलिस की जांच के दौरान स्पा संटरों में हड़कंप की स्थिति रही. पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों और वहां नियमों के पालन की जांच के लिए बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया. पुलिस ने बारीकी से हर एक छोटी से छोटी चीज की जांच की. टीम द्वारा ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई. वहीं, 30 स्पा संटरों में एक साथ छापा मारा गया ताकि, कोई भी चालाकी नहीं की जा सके.

कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ

सह जांच सिर्फ ग्राहकों तक सामित नहीं रही. संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति की जांच की भी जांच की गई. पुलिस ने कर्मचारियों से भी बातक आयु से संबंधित दस्तावेज भी देखे गए. टीम द्वारा यह भी जांचा गया कि सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड संचालकों के पास उपलब्ध है या नहीं. स्पा सेंटरों के लीज, किराए और स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला गया. पुलिस ने परिसर की व्यवस्था और वहां संचालित गतिविधियों का भी जायजा लिया.

दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

गौरतलब है कि दो स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं. इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा माल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं. यहां से मिली आपत्तिजनक वस्तुओं के संबंध में पुलिस ने संबंधित मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं पुलिस का यह कहना है कि, सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:बाल-बाल बचे रेसलर द ग्रेट खली, पंजाब से पानीपत जाते समय कार का हुआ एक्सीडेंट

Exit mobile version