Vistaar NEWS

जाम छलका, स्टेयरिंग डोला और फिर… रायपुर की सड़कों पर एक रात में धराए 48 नशेड़ी ‘रईसजादें’

रायपुर. रात के सन्नाटे में जब शहर चैन की नींद सो रहा था, तब रायपुर की सड़कों पर कुछ लोग अपनी ही धुन में रफ्तार भर रहे थे. किसी को अपनी लग्जरी कार की रफ्तार पर गुरूर था, तो कोई भारी-भरकम ट्रक को समंदर में लहरों की तरह लहरा रहा था. लेकिन, रायपुर यातायात पुलिस ने संडे से ठीक पहले इन रईसजादों और लापरवाह चालकों का नशा ऐसा उतारा कि सुबह होते ही होश ठिकाने आ गए!

 शहर को सड़क हादसों के खूनी आंकड़ों से बचाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख दिखाया है. डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर पुलिस ने शहर के 9 सबसे संवेदनशील और पॉश चौराहों पर ऐसा ‘जाल’ बिछाया कि अच्छे-अच्छे कानून के रखवाले भी चौंक गए.

रातभर चला चेकिंग का खेल, आंकड़े कर देंगे हैरान

बीते 4-5 अक्टूबर की दरमियानी रात पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइज़र (Breath Analyzer) निकाला, तो एक-एक कर कुल 48 ऐसे ड्राइवर सामने आए जिन्होंने जाम छलकाने के बाद स्टेयरिंग थाम रखी थी. सिर्फ ड्रंक एंड ड्राइव ही नहीं, बल्कि अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 32 और लोग भी लपेटे में आए. यानी एक ही रात में कुल 80 चालकों की शामत आई.

किस-किस ने तोड़े कानून? (वाहनवार कच्चा-चिट्ठा):

आंकड़े डरा रहे हैं: इस साल अब तक 4,000 पार!

यह कोई इकलौता वाकया नहीं है. अगर इस साल (2026) के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो रायपुर पुलिस कुल 4,039 बार ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर चुकी है. इसके बावजूद सड़कों पर नशे में गाड़ी चलाने वालों की फौज कम होने का नाम नहीं ले रही है.

पुलिस की दो-टूक अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि पार्टी या जश्न मनाना आपका निजी मामला हो सकता है, लेकिन सड़कों पर बेगुनाहों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. शराब पीने के बाद कैब, ऑटो या किसी सुरक्षित विकल्प का चुनाव करें, वरना अगली बार पुलिस का यह हंटर और ज्यादा भारी पड़ेगा.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur में ट्रैफिक की समस्या होगी खत्म! फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर, जानें कहां से कहां तक

Exit mobile version