Raksha Bandhan 2026: राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खास पर्व माना जाता है. ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने और भेजने की तैयारी में जुट जाती हैं. ऐसे में बहनें अक्सर डाक के जरिए अपने भाइयों को राखी भेजती हैं. इस बार रक्षाबंधन के मौके पर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक नया कदम उठाया है, जिसके जरिए अब राखी भेजना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गया है.
10% प्रतिशत की मिलेगी विशेष छूट
- डाक अधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त 2026 से अगर आप स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजते हैं, तो आपको डाक शुल्क में 10% की विशेष छूट मिलेगी.
- बहनों की राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लिफाफों का शुल्क भी काफी किफायती दरों में उपलब्ध है. अच्छी बात यह है कि ये लिफाफे वॉटरप्रूफ हैं.
सिर्फ 10 रुपये में मिल रहा है वॉटर प्रूफ छोटा लिफाफा
अगर आप छोटा लिफाफा भेजते हैं, तो उसका शुल्क 10 रुपये और बड़े लिफाफे का शुल्क 15 है. वहीं, मिठाई भेजने के लिए स्पेशल बॉक्स सिर्फ 30 रुपये में उपलब्ध है. डाकघर में मिलने वाले इन लिफाफों की खात बात यह है कि इनपर लेमिनेशन परत चढ़ाई गई है, जिससे बारिश या नमी की स्थिति में राखी खराब नहीं होगी और सुरक्षित तरीके से भाइयों तक पहुंच पाएगी. इतना ही नहीं, सावन के इस खास मौके पर श्रद्धालुओं को सिर्फ 30 रुपये में गंगोत्री का गंगाजल भी मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे बढ़े, अब 7-7 फेरों में चलेगी इतवारी-मधुपुर ट्रेन
लास्ट डेट से पहले राखी बुक कराने की अपील
डाक विभाग की ओर से अपील की गई है कि भीड़ से बचने के लिए अंतिम समय से पहले राखी की बुकिंग करा लें, ताकि त्यौहार के दिन या उससे पहले राखी सुरक्षित तरीके से भाइयों के हाथ पहुंच सके. ध्यान रखें कि ये सभी सुविधाएं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में स्थित शाखा पोस्ट ऑफिस में भी समान रूप से उपलब्ध रहेगी.
