CG RTE Admission: रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी निजी स्कूलों में RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगा. जिसके लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है. बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के बाद सभी की जांच होगी और राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का सिलेक्शन किया जाएगा.
लोक शिक्षण संचालनालय किया शेड्यूल
बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय ने आज यानी कि मंगलवार को सभी कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को एडमिशन शेड्यूल को लेकर पत्र लिखा है. बता दें पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी.
RTE पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट और नए स्कूल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 से 25 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा. इसके बाद 2 से 28 नवंबर तक नोडल प्राचार्य और DEO स्तर पर स्कूल प्रोफाइलऔर सीटों की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा .
अगले सत्र से बदलेगा शिक्षा सत्र
बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि छत्तीसगढ़ में भी अन्य शिक्षा बोर्ड और और मंडलों की तरह शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा. RTE के तहत चयन के लिए 11 और 12 जनवरी 2027 को राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी निकाली जाएगी. वहीं मंडलों की तरह शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा.
ये भी पढ़ें:‘सोना खरीदने से बचें…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से फिर की अपील, राहुल पर साधा निशाना
