Vistaar NEWS

CG Police Transfers: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी, 7 अफसरों के तबादले

Police Headquarters, Chhattisgarh

पुलिस मुख्‍यालय छत्तीसगढ़

CG Police Transfers: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल हुआ है. सरकार ने 7 सीनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसमें कई जगहों के SDOP शामिल हैं. साथ ही मुख्‍यमंत्री सुरक्षा के लिए भी नए अफसर की तैनाती कर दी गई है.

सचिन्‍द्र चौबे को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक सचिन्‍द्र चौबे को मुख्‍यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नई पोस्टिंग दी गई हैंं. वहीं आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी सशस्‍त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी के रूप में तैनात किया गया है. इसी तरह गिरीश काेरी और नीलीकेशार अवस्‍थी को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अधिकारी तबादला लिस्‍ट

सचिन्द्र चौबे (CC-2011)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाटअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर
आलोक तिवारी (CC-2016)सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुरसहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर
गिरीश कोरी (CC-2016)सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुरसहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर
दिनेश सिंह (CC-2016)सहायक सेनानी मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुरसहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा रायपुर
मयंक रणसिंह (DD-2018)उप पुलिस अधीक्षक (SIA) पुमु, नवा रायपुरअनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार
तारेश साहू (DD-2018)अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजारउप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर
नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025)सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुरसहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर

दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा की जिम्मेदारी

वहीं दिनेश सिंह को रायपुर राजभवन सुरक्षा में सहायक सेनानी के रूप में पदस्‍थ किया गया है. इसके साथ ही मयंक रणासिंह को भाटापारा का एसडीओपी और तारेश साहू को जिला बिलासपुर में एसडीओपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढे़ं- CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईएफएस अधिकारियों का ट्रांसफर, इन वन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Exit mobile version