Dhamtari: सावन के तीसरे सोमवार को धमतरी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. प्राचीन रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए. धमतरी के अलावा रायपुर, दुर्ग, राजिम समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे.
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
वहीं, धमतरी में करीब 36 वर्षों से जारी बोल बम कांवड़ यात्रा भी तीसरे सोमवार को निकाली गई. हल्की बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ. भक्तों ने महानदी से जल लेकर सबसे पहले रुद्रेश्वर महादेव का अभिषेक किया, जिसके बाद करीब 10 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शहर की ओर रवाना हुई. रास्ते में विभिन्न शिवालयों में जल अर्पित करते हुए यात्रा का समापन इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ.
खबर में अपडेट जारी है…
