Scheduled Tribes Excluded From UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि UCC ऐसा विषय है, जिस पर समाज में व्यापक चर्चा होती है और सरकार सभी पक्षों की राय लेकर आगे बढ़ रही है. उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा.
UCC से बाहर रहेगा अनुसूचित जनजाति समाज – विजय शर्मा
विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा. वहीं, अन्य समाजों के लिए एक समान कानून लागू करने का प्रावधान रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि UCC के मसौदे पर काम जारी है. इसके लिए समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न वर्गों से सुझाव और फीडबैक लेकर अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है. सरकार का उद्देश्य सभी पक्षों की राय को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना है.
अन्य समाजों के लिए एक समान कानून पर विचार
विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का मानना है कि अन्य समाजों के लिए एक समान कानून का प्रावधान होना चाहिए. इस दिशा में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है ताकि व्यापक सहमति के साथ आगे बढ़ा जा सके.
उन्होंने बताया कि UCC को लेकर समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न वर्गों और समाजों से सुझाव एवं फीडबैक ले रही है. सरकार सभी पक्षों की राय का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी.
UCC पर समाज में जारी है चर्चा
डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता ऐसा विषय है जिस पर समाज में लगातार चर्चा होती रही है. सरकार इस विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सभी हितधारकों की राय को महत्व दे रही है.
ये भी पढ़ें- CG News: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का मेगा अभियान, बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया जाएगा तिरंगा
