CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इस काम के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर संचालित होने वाली लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दिसंबर में निर्धारित तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है. रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी की है.
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही निर्धारित तारीखों पर रवाना नहीं होंगी. रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
- 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी.
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी.
इन राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर
इन ट्रेनों के रद्द होने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर दिसंबर में लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का संचालन जरूर जांच लेना चाहिए. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना जानकारी के स्टेशन के लिए रवाना न हों.
139 और एनटीईएस से मिलेगी जानकारी
रेलवे के मुताबिक यात्री ट्रेन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त की जा सकती है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें.
ये भी पढे़ं- CG Rail News: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब इन स्टेशनों पर रुकेंगी 4 एक्सप्रेस ट्रेनें
