Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ पहुंचीं BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

smriti irani

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. सुबह 9 बजे बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं जहां से अब वे धरमजयगढ़ पहुंच चुकीं हैं. बता दें, भाजपा प्रदेश प्रभारी धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का नीरीक्षण करेंगी. साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का जायजा भी लेंगी.

नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में आज, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी भी छत्तीसगढ़ आईं हैं. धरमजयगढ़ में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अधिकारियों और नेताओं की बैठक भी लेंगी.

15 नवंबर को होना है कार्यक्रम

बता दें, 15 नवंबर को छत्तसीगढ़ के रायगढ़ के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम बीजेपी द्वारा आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन छत्तीसगढ़ आएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सीएम विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष की बनने के बाद पहली बार आएंगे राज्य

गौरतलब है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले छत्तीसगढ़ प्रवास को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नवीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बनने के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

Exit mobile version