Vistaar NEWS

CG News: आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज बोले- BJP अपने पाप धोने निकाल रही यात्रा

CG News

CM विष्णु देव साय ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत

CG News: आज से छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो गया है. राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई. वहीं तिरंगे को लेकर शुरू हुआ ये अभियान अब सियासी रंग भी ले चुका है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तिरंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है.

छत्तीसगढ़ में हर-घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ देशभक्ति के रंग में रंग गया. हाथों में तिरंगा, जुबां पर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारे के साथ रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई. इस अभियान का मकसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के योगदान को याद करना और उनके सपनों के भारत को मजबूत करना है.

15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के जिले, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा. घरों से लेकर प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों तक तिरंगा लहराया जाएगा. सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवा महिलाएं और समाज के अलग-अलग वर्ग तिरंगा यात्रा निकालेंगे. अभियान के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा. महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ माल्यार्पण भी किया जाएगा. यानी सरकार का फोकस राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर है, लेकिन इसी बीच तिरंगा अभियान पर सियासत भी गरमा गई है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में घोटाले को लेकर ABVP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विधानसभा घेराव की चेतावनी

BJP अपने पाप धोने निकाल रही यात्रा – दीपक बैज

वहीं बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा है. उन्होने कहा कि BJP तिरंगा के तीनों रंगों को अशुभ मानती थी. BJP ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की दलाली की. RSS कार्यालय में तिरंगा नहीं फहरता है. BJP को पहले अपना इतिहास याद करना चाहिए. BJP अपने पाप धोने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है.

Exit mobile version