रायपुर. अब किसी भी वक्त नितिन नवीन (Nitin Nabin) की नई टीम का ऐलान हो सकता है. इस टीम में छत्तीसगढ़ के भी दो प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की हलचल है. सूत्रों के मुताबिक नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की होगी कोशिश होगी. सबसे बड़ी बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा यानी नई टीम में 33 परसेंट महिला पदाधिकारी होंगे.
किसे मिलेगी जगह?
सूत्रों के मुताबिक कई महामंत्रियों की छुट्टी होगी. विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रह सकते है. स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, उन्हें महामंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के लिए खबर ये है कि सोशल मीडिया और महिला मोर्चा के कुछ पदों पर ‘अपना दबदबा’ हो सकता है. सूत्रों का दावा ये भी है कि स्मृति ईरानी के आने से नितिन नवीन की नई टीम अब बेहद आक्रामक होगी.
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे. हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा होंगे. वहीं, हाल के Gen-Z आंदोलन को देखते हुए बीजेपी की नई टीम में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है ताकि युवाओं की भावना को सही तरीके से समझा जा सके और उस हिसाब से रणनीति बनाई जा सके. यूपी में 15 फीसदी के करीब जेन-जी वोटर्स हैं जो कि चुनाव परिणाम को उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं.
नितिन नवीन की नई टीम-
- स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, महामंत्री बनाया जाएगा.
- विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे.
- नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे, हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं.
- नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह, संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं.
संजय भाटिया
- हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता, लंबे समय से बीजेपी के संगठन में सक्रिय
- संजय भाटिया पंजाबी समुदाय से आते हैं, 2019 में करनाल से लोकसभा सांसद चुने गए
- 2024 में मनोहर लाल खट्टर के लिए सीट छोड़ी, 2026 में बीजेपी ने हरियाणा से राज्यसभा भेजा
- राजनीतिक जमीन पानीपत–करनाल में है, मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं.
हरीश द्विवेदी
- हरीश चंद्र द्विवेदी ब्राह्मण जाति से आते हैं, 2014 और 2019 में यूपी के बस्ती से सांसद
- 2024 का लोकसभा चुनाव बस्ती से हारे, राजस्थान निकाय चुनाव के लिए BJP ने प्रभारी बनाया
- 2024 से असम में बीजेपी प्रभारी का दायित्व, राजनीति विज्ञान में एमए किया है
- ABVP से राजनीतिक शुरुआत, BJPYM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे
विनोद तावड़े
- महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता, 2021 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव
- 2026 से महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद, विनोद तावड़े की जातीय पहचान मराठा
- फडणवीस सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे, बीजेपी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं
सुनील बंसल
- बीजेपी में संगठन के वरिष्ठ नेता, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
- 2022 में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया, चुनावी रणनीति बनाने में माहिर, बंगाल में बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका
डॉ. हेमांग जोशी
- गुजरात के वडोदरा से सांसद, BJYM गुजरात के अध्यक्ष भी रहे
- यूथ को करीब लाने की जिम्मेदारी
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG High Court: अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, नौकरी में बड़े बच्चे को मिलेगी प्राथमिकता
