Vistaar NEWS

कौन हैं IPS राहुल बंसल? जिन पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का लगा है आरोप

Who is IPS Rahul Bansal

IPS राहुल बंसल

Rahul Bansal 1 Crore Bribe Allegation: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी आईपीएस अफसर राहुल बंसल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. उन पर अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं.

यह मामला दिल्ली की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पहुंच गया है, जिसने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है. पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत कांड में फंसने के बाद सोशल मीडिया पर लोग राहुल बंसल के बारे में जानना चाह रहे हैं. आइए जानते हैं राहुल बंसल कौन हैं-

2022 बैच के IPS अधिकारी हैं राहुल बंसल

राजस्थान के करौली के रहने वाले हैं राहुल

मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले राहुल बंसल ने यूपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021 भी क्रैक की थी. इसमें उनकी रैंक 45वीं थी. शुरुआती चार प्रयासों में वे यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने में असफल रहे थे.

इनकम टैक्स अफसर से बने IPS

IPS में सिलेक्शन से पहले वह इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी थी. नौकरी के दौरान उन्होंने पढ़ाई शुरू की थी. यूपीएससी से पहले उन्होंने दो बार एसएससी भर्ती परीक्षा क्रैक की. वे पहली बार इनकम टैक्स ऑफिसर (आयकर अधिकारी) के पद पर चयनित हुए और इस पद को उन्होंने ज्वाइन भी किया. उसी वर्ष उनका चयन ऑडिट एकाउंट ऑफिसर (सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी) के पद पर भी हुआ था.

खुद दी थी 500 रुपये की रिश्वत

एक मॉक इंटरव्यू में राहुल ने बताया है कि उनके भाई (जो आईआईटी कानपुर में थे) को एक पेपर प्रेजेंटेशन के लिए अमेरिका जाना था. उनका जन्म प्रमाण पत्र जल्द बनवाने के लिए राहुल को पंचायत सचिव को 500 रुपये की रिश्वत देनी पड़ी थी, क्योंकि समय कम था और अधिकारी टालमटोल कर रहा था. इस घटना से उन्हें एक लोक सेवक के आचरण को लेकर बेहद निराशा हुई थी.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: सुसाइड नोट लिखकर जेल प्रहरी लापता, मचा हड़कंप… जेलर पर गंभीर आरोप

Exit mobile version