Vistaar NEWS

राजनांदगांव में IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 करोड़ का लेन-देन आया सामने, इस तरह हुआ खुलासा

rajnandgaon ipl illegal betting transaction worth 2 crore police action

सांकेतिक तस्वीर

Rajnandgaon IPL Illegal Betting: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने IPL पर सट्टा लगाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, मास्टरमाइंड फरार चल रहा है. मौके से पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

बसंतपुर थाना प्रभारी अमन साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिकारीपारा इलाके में IPL के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम किया जा रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश दी. आरोपी श्याम यादव को मोबाइल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

2 करोड़ के लेन-देन का ब्यौरा

पुलिस ने आरोपी के पास से एक की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन और 2500 रुपये कैश बरामद किए. सट्टा लगाने का काम पूरी तरह मोबाइल से किया जाता था. कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. आरोपी के मोबाइल से 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का ब्यौरा मिला है.

ये भी पढ़ें: Kanker IED Blast: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, DRG के तीन जवान घायल

दूसरा आरोपी फरार

पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दूसरे आरोपी की पहचान राकेश कुमार उमरे के तौर पर हुई है जो पनेका कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया. जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Exit mobile version