अब मैनपाट-चिरमिरी हुए पुराने…छत्तीसगढ़ के इन सीक्रेट हिल स्टेशनों पर घूमने का बनाएं प्लान, आएगी स्वर्ग वाली फिलिंग
श्वेक्षा पाठक
छत्तीसगढ़ के सिक्रेट हिल स्टेशन
गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है, अगर आप इन छुट्टियों में छत्तीसगढ़ में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए कुछ सीक्रेट हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं. जहां जानें पर आपको स्वर्ग वाली फिलिंग आएगी.छत्तीसगढ़ में घूमने की बात करें, तो सबसे पहले चिरमिरी और मैनपाट जैसे हिल स्टेशन का नाम आता है. लेकिन यहां इसके अलावा भी कई हिल स्टेशन हैं.बैलाडीला: छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जगहों में से एक दंतेवाड़ा जिले में स्थित बैलाडीला. जहां पर आप खूबसूरत झरनों का लुत्प उठा सकते हैं. इसके यहां बादलों और घने जंगलों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं. अनंतगिरी: अगर आप छत्तीसगढ़ से कुछ दूरी पर घूमना चाहते हैं, तो अनंतगिरि हिल्स बहुत ही शानदार जगहों में से एक मानी जाती है. यह तेलंगाना के विकाराबाद जिले में मौजूद है. अंबिकापुर: अंबिकापुर भी छत्तीसगढ़ के सबसे अनोखे हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है. यह पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन मंदिर और अनूठे स्थलों से भरा हुआ है. यह सरगुजा जिले में मौजूद है.गड़िया पर्वत: कांकेर जिले में मौजूद गड़िया पर्वत भी किसी से कम नहीं है. यहां का मुख्य आकर्षण पहाड़ों के नीचे बहने वाली दूध नदी है. जो भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता है.रामगढ़: अगर आप छत्तीसगढ़ में ऑफबीट लोकेशनों पर घूमना पसंद करते हैं, तो रामगढ़ आपके लिए सबसे परफेक्ट जगह हो सकती है. यह अम्बिकापुर- बिलासपुर मार्ग में मौजूद है. इसे रामगिरि के नाम से जाना जाता है.