Vistaar NEWS

‘तपस्या बेच रहे हैं, कहां से काम चलेगा’, भूपेश बघेल-सिंहदेव की बातचीत का वीडियो वायरल

ambikapur Bhupesh baghel ts singhdeo coffee invitation video viral

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सिंहदेव कह रहे हैं कि तपस्या को बेच रहे हैं. इससे कहां से काम चलेगा. दरअसल, उन्होंने भूपेश बघेल को कॉफी आने के लिए न्योता दिया था.

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस के संभागीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद बलरामपुर के शंकरगढ़ के लिए रवाना होने वाले थे. शिविर से निकलते समय टीएस सिंहदेव ने उन्हें कॉफी पर आने के लिए कहा था.

टीएस सिंहदेव के आमंत्रण पर बघेल ने पूछा कि कहां आना है, तपस्या? सिंहदेव सालों तक तपस्या में रहे थे. इसके बाद हंसते हुए उन्होंने कहा कि तपस्या कहां है, उसे तो बेच रहे हैं. ये कैसे चलेगा. इस बात पर भूपेश मुस्कुरा दिए और वापस मुड़कर गाड़ी में बैठ गए. बलरामपुर से लौटने के बाद बघेल सिंहदेव के घर कॉफी पीने पहुंचे. उनके साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर: ‘तेरा बाप पुलिस वाला है हमारा क्या बिगाड़ लेगा’, IPS के बेटे के साथ मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जमीन बेचकर राजनीति की

साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया. इसके बाद भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया. वहीं, टीएस सिंहदेव उप मुख्यमंत्री बने. सरकार के दौरान दोनों के बीच खीचतान देखने को मिली. सिंहदेव के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने जमीन बेचकर राजनीति की है. लगातार संपत्ति घटी है. साल 2023 में चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में अपनी संपत्ति में 52 करोड़ की कमी बताई गई थी. वे सरगुजा राजघराने से जुड़े हुए हैं. लंबे वक्त तक वे तपस्या नाम की जगह पर रहे हैं.

Exit mobile version