Vistaar NEWS

CG News: मेडिकल स्टोर संचालक कर रहा था गलत काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

delhi Crime News

CG News: मेडिकल स्टोर संचालक को गलत काम करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये पूरी कार्रवाई मुखबीर से सूचना के आधार पर की गई है, इस मेडिकल स्टोर के संचालक का नाम राजेश समद्दार बताया जा रहा है और उक्त आरोपी अंबिकापुर में न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान संचालिचत कर रहा था.

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने अंबिकापुर के मेडिकल दुकान संचालक राजेश समद्दार से दो लाख रुपए कीमत की 207 नग प्रतिबंधित कफ सीरप व 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट जब्त करने की कार्रवाई की. आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 के न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर के संचालक मालिक राजेश समद्दार द्वारा भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप व टैबलेट बेचा जा रहा है. मुखबीर की सूचना की तस्दीक के लिए मेडिकल स्टोर से खरीदी कराई गई.

खरीदी की पुष्टि होने पर न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर में छापा मारा गया. मेडिकल दुकान का मालिक राजेश समद्दार दुकान पर मौजूद मिला परंतु मेडिकल स्टोर में कोई संदिग्ध मादक पदार्थ नहीं मिला. तत्पश्चात मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे से स्वयं मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश समद्दार से पूछताछ के बाद ने 132 नग कफ सीरप तथा 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद किया गया. राजेश समद्दार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया. आरोपी से जब्त संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए हैं. कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, अनिल गुप्ता आबकारी आरक्षक दीपक पांडे, आशिष कुंज, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय सक्रिय रहे.

पड़ोसी उत्तर प्रदेश से होती है सप्लाई

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से माल लेकर आता है. आगे के लिंक की पतासाजी की जा रही है. आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने दवा के कारोबारियों से पुनः अपील की है कि वह नशीली दवाइयों के व्यापार से दूर रहें क्योंकि इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कठिन से कठिन सजा दी जा रही है. अपने बाल बच्चों व अपने परिवार का ध्यान रखें तथा नशीली दवाइयां बेच कर युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में न ढकेलें .

Exit mobile version