Vistaar NEWS

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट, कोर्ट में किया गया था पेश 

Akanksha Toppo

आकांक्षा टोप्पो

अंबिकापुर. सोशल मीडिया पर कथित विवादित और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें निर्धारित शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है. जमानत के बाद अब आकांक्षा की शनिवार को जेल से रिहाई हो सकती है.

 न्यायालय ने आकांक्षा टोप्पो को 50 हजार रुपए के मुचलके और 25-25 हजार रुपए के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आकांक्षा भविष्य में सोशल मीडिया पर विवादित और अपमानजनक पोस्ट नहीं करेंगी.

गौरतलब है कि अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया था. सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अब न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रायपुरः सैलून में एमडीएमए ड्रग्स, किन्नर समेत तीन गिरफ्तार… लाखों की ड्रग्स जब्त

Exit mobile version