Vistaar NEWS

अंबिकापुर में मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस, जांच कमेटी गठित

Ambikapur Notice Issued to Health Workers Working for Marketing Company

मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस

CG News: सरगुजा जिले में विस्तार न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. विस्तार न्यूज़ ने खबर दिखाया था और बताया था कि किस तरीके से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मार्केटिंग कंपनियों के लिए प्रमोशन का काम कर रहे हैं. इस काम में लाखों रुपए कमाने का दावा कर रहे हैं. खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है.

तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देना होगा

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच दल गठित करने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है. तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. दूसरी तरफ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयंवर सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को नोटिस जारी करने की बात कही है.

क्या है पूरा मामला?

सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक क्षेत्र में आने वाले धौरपुर इलाके में पोस्टेड स्वयंवर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. दोनों के द्वारा सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए निजी मार्केटिंग कंपनी में कोच का काम करते हुए कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन किया जा रहा था और इससे लोगों को जोड़ने के लिए लखनपुर के एक सिनेमा हॉल में प्रचार प्रसार किया जा रहा था.

इसका वीडियो सामने आने के बाद विस्तार न्यूज़ ने इसे लेकर खबर दिखाई. फिर जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात के सबूत मिल गए की स्वास्थ्य विभाग का यह कर्मचारी नियम को ताक पर रखकर मार्केटिंग कंपनी के लिए काम कर रहा है, तब स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ को आदेश जारी किया. आदेश में साफ तौर पर लिखा है कि तत्काल जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाए और फिर पूरे मामले में कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: CG Reservation Promotions: छत्तीसगढ़ में प्रमोशन में आरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम, उच्च स्तरीय समिति गठित, डेटा होगा तैयार

निलंबन की कार्रवाई हो सकती है

जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि सेवा शर्तों के विपरीत क्रियाकलाप और मार्केटिंग कंपनी में काम करने के कारण स्वयंवर सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ जांच दल गठित की गई है. जांच रिपोर्ट में सभी बिंदुओं का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है उन्होंने कहा है की प्रथम दृष्टि दोनों ही कर्मचारी के खिलाफ सबूत मिले हैं और जांच रिपोर्ट के बाद दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है.

Exit mobile version