Ambikapur News: सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शासन द्वारा संचालित ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ पर गया. एक व्यक्ति के रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया. पलका गांव निवासी 48 साल पूरन राम पोर्ते, जो बड़े उत्साह के साथ इस तीर्थ यात्रा पर निकले थे, अब अपनों से कोसों दूर कहीं गायब हो चुके हैं. घटना काफी चौंकाने वाली है. न राम 26 जून 2026 की सुबह यात्रा से वापस आ रहे थे, लेकिन महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है.
सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ मौजूद पूरन राम का सफर के बीच अचानक गायब हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है. परिजनों का आरोप है कि इस सरकारी यात्रा के दौरान ऐसी लापरवाही कैसे हुई? उनके गायब होने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है.
परिजनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इस मामले में परिजनों ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. लापता व्यक्ति को जल्द खोजने की गुहार लगाई है. भुसावल रेलवे पुलिस ने इस मामले में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: Ambikapur: सूदखोरी और धमकियों से परेशान होकर कारोबारी की आत्महत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
‘परिवार ने जमीन गिरवी रखी’
परिजनों का कहना है कि पूरन राम पोर्ते को खोजने में अब तक 1 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 65 हजार में जमीन को गिरवी रखा है. परिवार व्यक्ति को खोजने में लगा हुआ है. प्रशासन से भी मदद की आस लगाए हुए है.
