Vistaar NEWS

Surguja: दिव्यांग बच्चों की मुस्कान के बीच SSP राजेश अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन, मंदिर में आशीर्वाद भी लिया

Surguja

सरगुजा

Surguja: सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी राजेश अग्रवाल ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग और खास अंदाज में मनाया. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपना समय दिव्यांग बच्चों के बीच बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं. बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान ही उनके जन्मदिन का सबसे खास तोहफा बनी.

SSP ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की

SSP राजेश अग्रवाल जन्मदिन के अवसर पर आशा निकुंज और दिव्यांग आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की. उनके साथ बातचीत की और काफी समय बिताया. उन्होंने बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा करते हुए जन्मदिन मनाया. इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी गतिविधियों और जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली.

दिव्यांग बच्चों के बीच काटा केक

जन्मदिन के मौके पर बच्चों के बीच केक काटकर खुशी साझा की गई. हालांकि इस पूरे आयोजन में केक से ज्यादा खास बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और मुस्कान रही. पुलिस अधिकारी के इस अंदाज ने जन्मदिन को एक सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया.दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने का यह अंदाज चर्चा में रहा. आमतौर पर जन्मदिन पर होने वाले उत्सव और समारोह से अलग SSP राजेश अग्रवाल ने अपना खास दिन ऐसे बच्चों के साथ बिताया. जिन्हें अपनापन और खुशी के कुछ पल देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नजर आया.

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

इससे पहले SSP राजेश अग्रवाल ने सुबह सपरिवार लमगांव स्थित हनुमान मंदिर और मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया.इस तरह राजेश अग्रवाल का इस वर्ष का जन्मदिन केवल एक व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित नहीं रहा. बल्कि दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का यादगार अवसर बन गया.

Raipur के डोमिनोज में एक ही ओवन में बन रहा था वेज-नॉनवेज पिज्जा, युवक ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

Exit mobile version