बलरामपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर देर रात मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बाक्साइट लोड ट्रक से टकरा गई. हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 2 बजे राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास हुआ. सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती लिए शंकरगढ़ जा रहे थे.
3 की मौत, 7 घायल
इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट की लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी की पिकअप बुरी तरह से डैमेज हो गई और उसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, करीब 7 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. हादसा राजपुर थाना क्षेत्र की है.
सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. तीनों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं. वहीं, सात अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक मजदूरों में रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) शामिल हैं.
ये लोग हुए घायल
इसके अलावा घायलों में देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) शामिल हैं. सभी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए एमपी के 2 टीचर चयनित, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा सम्मान समारोह
