Vistaar NEWS

महतारी वंदन योजना की KYC में फर्जीवाड़ा, 113 महिलाओं के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद

mahatari vandan yojana

महतारी वंदन योजना

Fake KYC Used For Fertilizer: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सरकारी योजना के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. यहां महतारी वंदन योजना की KYC कराने के बहाने महिलाओं से लिए गए आधार और बायोमेट्रिक का कथित दुरुपयोग 113 महिलाओं के नाम पर करीब 980 बोरी खाद का फर्जी आहरण किया गया.

महतारी वंदन योजना की KYC में फर्जीवाड़ा

महिलाओं ने थाने में की शिकायत

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 25 जून 2026 को कलेक्टर के नाम SDM कार्यालय और राजपुर थाने में की थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिलाओं की जानकारी के बिना उनके नाम पर खाद का उठाव किया गया है. मामले में पुलिस ने CSC सेंटर संचालक और खाद विक्रेता सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं.

जानें कैसे हुआ खुलासा?

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई. नायब तहसीलदार स्तर पर की गई जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई. जांच रिपोर्ट के अनुसार 113 महिलाओं के नाम पर कुल 980 बोरी खाद निकाली गई थी.

ये भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM विष्णु देव साय ने जारी की 29वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Exit mobile version