Vistaar NEWS

अंबिकापुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, विस्तार न्यूज के कैमरे में कैद हुआ Video

CG News

अंबिकापुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल

CG News: अंबिकापुर के मैनपाट में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण खेल चल रहा था. जिसका विडियो विस्तार न्यूज के कैमरे में कैद हुआ है. जब विस्तार न्यूज वहां पहुंचा तो उसके कैमरे को बंद करने की कोशिश भी की गई.

अंबिकापुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल

दरअसल, मैनपाट के नर्मदापुर के माझीपारा में रविवार को अवैध प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था. यहां माझी जनजाति के सैंकड़ों परिवार के लोगों को बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तित कराया गया है.

वहीं आज प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण का लाइव वीडियो विस्तार न्यूज़ के कैमरे में कैद हुआ. वहां जाने पर विस्तार न्यूज का कैमरा छिनने और बंद कराने की कोशिश की.

कानून आने के बाद भी कार्रवाई नहीं

सरकार द्वारा धर्मांतरण और अवैध धर्म सभा के खिलाफ कानून लाए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है. सरगुजा संभाग के अलग-अलग इलाकों में आदिवासी जनजाति परिवार के लोगों को अवैध धर्म सभा के माध्यम से धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जाता है.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version