Vistaar NEWS

Korea News: कोरिया में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

Korea News

पुलिस थाना पटना, जिला कोरिया

Korea Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पटना थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में शुक्रवार रात पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जकि कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे और सभी तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे. हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है.

कैसे हुआ यह हादसा?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात ऑटो सवार सभी लोग छिंदिया से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम करजी के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया. मवेशी को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. ऑटो में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई.

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की पहचान हो गई है. मृतकों के नाम फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष, रामबाई पति रामकुमार उम्र 60 वर्ष और फुलकुंवर पति जगजीवन उम्र 60 वर्ष बताया गया है. तीनों करहीपारा छिंदिया की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि मृतकों में सास और बहू भी शामिल हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह से इसकी ऑफिशियल पुष्टि हीं की है.

ये भी पढ़ें-Surguja News: करंट की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, जंगल में बिछाए गए करंट की आशंका से हड़कंप

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version