इनपुट-ऋतिक शिवहरे
Surguja Breaking News: कोरिया पुलिस ने 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और उसकी मां के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वारदात के कुछ ही दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
क्या है पूरा मामला?
कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि 5 जुलाई की रात चरचा थाना क्षेत्र में एक आरोपी दुष्कर्म की नीयत से महिला के घर में घुसा था. महिला के विरोध के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका. इसके बाद उसने महिला की 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची का घर से अपहरण कर लिया और फरार हो गया.
बच्ची बरामद और आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की शिकायत पर चरचा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की मामले की जांच शुरू की अपहरण की गई. बच्ची को पुलिस के द्वारा 6 जुलाई की सुबह में बरामद कर लिया गया था, परंतु आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जांच कर रही थी. उसी आधार पर ग्राम तिलवनडांड़ निवासी विजय सिंह उर्फ पप्पू (28 वर्ष) की पहचान की आरोपी के तौर पर करते हुए 14 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को जेल भेजा गया
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और चप्पल भी जब्त किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
