Vistaar NEWS

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, 5 घायल

manendragarh-Chirmiri-Bharatpur three people killed by lightning strike

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

MCB News: छत्तीसगढ़ जिले के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां में दर्दनाक हादसा हो गया. आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस प्राकृतिक आपदा में अन्य 5 लोग झुलस गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिनका इलाज जारी है.

धान रोपाई के दौरान गिरी बिजली

बताया जा रहा है कि खड़गवां ब्लॉक के अंतर्गत शिवपुर गांव के लोग खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे. इसी दौरान मौसम में बदलाव हुआ और तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. इस वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई ग्रामीण घायल हो गए. इस आपदा की वजह से लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. वहीं, ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराने गए एक व्यक्ति पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें?

ये भी पढ़ें: Surajpur: एकतरफा प्यार की सनक, प्रेमी ने दिन दहाड़े गला रेत कर की युवती की हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

Exit mobile version