CG News: मैनपाट के उरंगा में कागजों में दिखा विकास कार्य, डस्टबिन खरीदी और निर्माण कार्यों में लाखों रुपये का घोटाला

CG News: सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरंगा के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगाया है.
villagers applying

आवेदन देते ग्रामीण

CG News: सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरंगा के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगाया है. गांव वालों का कहना है कि निर्माण कार्य सिर्फ कागज में ही किया गया है] यहां तक की डस्टबिन खरीदी भी कागज में ही की गई है. दूसरी तरफ पंचायत के लोगों ने जब ग्राम पंचायत सचिव से पिछले कुछ सालों का हिसाब किताब मांगा तो सचिव ने इससे इनकार कर दिया.

इसके बाद इसकी शिकायत जनपद पंचायत के सीईओ से की गई है. कहा गया है कि उनके पंचायत में कागजों में निर्माण कार्य कर ऑनलाइन भुगतान कुछ लोगों के नाम पर किया गया है. इस तरीके से सरकारी राशि में हेरा फेरी की गई है और पूरे मामले में जांच की मांग की गई है.

ग्रामीणाें ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी के नाम दिया आवेदन

ग्रामीणों का आरोप है कि 24 जून 2026 को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, लेकिन पंचायत सचिव ग्राम सभा में दोपहर 1:00 बजे तक नहीं पहुंच पाई और उन्हें पंचायत में हुए विकास कार्यों और उसमें हुए खर्च की जानकारी नहीं दी गई. इसके बाद गांव वालों ने हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम जनपद पंचायत कार्यालय से पहुंचे ADO को दिया और कार्रवाई की मांग की.

सचिव और पंचों पर लगाए आरोप

इतना ही नहीं ग्राम पंचायत के सचिव पर पंचों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पंचायत के आय व्यय की जानकारी नहीं दी जाती है. गांव वालों का कहना है कि 1 साल पहले कई निर्माण कार्यों के नाम पर अग्रिम राशि निकाल कर हड़प ली गई है और निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है गांव वालों का कहना है कि पंचायत भवन के पास नाली निर्माण के नाम पर ही 16000 से अधिक रुपए ग्रहण किया गया है और जय मां दुर्गा ऑर्डर सप्लायर एंड कंस्ट्रक्शन वर्क नामक फर्म को भुगतान कर दिया गया है.

ये भी पढे़ं- CG News: मैनपाट में बॉक्साइट खदानों की जनसुनवाई में ग्रामीणों का जोरदार विरोध, अमरजीत भगत भी समर्थन में उतरे

ज़रूर पढ़ें