Vistaar NEWS

Surajpur: मदननगर खदान परियोजना को लेकर बवाल, सर्वे करने पहुंची SECL की टीम को लोगों ने रोका

CG News

सर्वे करने पहुंची SECL की टीम को लोगों ने रोका

CG News: सूरजपुर जिले के मदननगर खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. एसईसीएल (SECL) भटगांव क्षेत्र की सर्वे टीम जैसे ही मदननगर पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सर्वे कार्य का विरोध शुरू कर दिया.

मदननगर खदान परियोजना को लेकर लोगों ने जताया विरोध

जानकारी के अनुसार, सर्वे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश से पहले ही मुख्य मार्ग पर एक सर्वेयर को रोक लिया और उसे बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने सर्वेयर को सुरक्षित बाहर निकाला.

बताया जा रहा है कि मदननगर खदान परियोजना के लिए मदननगर, जगन्नाथपुर, चौरा और कनकनगर गांवों की भूमि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी है. हालांकि अधिसूचना जारी होने के बावजूद अधिकांश ग्रामीण अब तक मुआवजा लेने के लिए तैयार नहीं हैं.

क्षेत्र में मचा बवाल

ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर खदान परियोजना का विरोध जारी रखेंगे और अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य नहीं होने देंगे. वहीं, परियोजना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Exit mobile version