Vistaar NEWS

Surajpur: पुलिस की जुआरियों संग सांठगांठ पर SP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 5 निलंबित

surajpur

सूरजपुर

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां, जिले में जुए के फड़ पर पुलिस की सांठगांठ का मामला सामने आने के बाद एसपी सूरजपुर ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना सहित एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

लंबे समय से आ रही थी शिकायत

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर क्षेत्र में लंबे समय से जुए के फड़ लगने की शिकायतें मिल रही थीं. आरोप था कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से जुआरियों को संरक्षण दिया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सूरजपुर की विशेष टीम ने कार्रवाई की. विशेष टीम ने प्रतापपुर के एक सूने मकान में दबिश दी. वहां से 7 जुआरियों को पकड़ा गया और मौके से 99 हजार रुपये नकद बरामद किए गए.

पूछताछ में जुआरियों ने अहम जानकारियां दीं

पूछताछ में जुआरियों ने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके बाद थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई. एसपी ने जांच के बाद सभी पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

सक्ती जिले में भी ऐसा ही मामला

हाल ही में सक्ती जिले में भी जयराम साहू को गंभीर लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए ट्रेनी टीआई को सस्पेंड करके लाइन अटैच करा गया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तीन दिन से लापता 38 वर्षीय महेश राम केवट का शव बुधवार सुबह गंगासागर तालाब से बरामद हुआ. महेश 22 नवंबर की रात से लापता था. उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के बाद बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जुआ खेलने पर पुलिस की दबिश के दौरान हुई कथित मारपीट के डर से महेश ने तालाब में छलांग लगा दी थी.

घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिलासपुर-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. कांग्रेस और परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है. मामले में जांच करते हुए SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने हसौद के प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू को गंभीर लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया.

Exit mobile version