Vistaar NEWS

CG News: जनगणना में लगे शिक्षकों की 1 करोड़ के बीमा की मांग, शिक्षा मंत्री बोले – सभी सुविधांए दी जा रही, अलग से आवश्‍यकता नहीं

Education Minister Gajendra Yadav

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपये दुर्घटना बीम की मांग सरकार के सामने एसोसिएशन ने रखी है. एसोसिएशन ने सीएम, मुख्‍य सचिव, जनगणना आयुक्त और स्‍कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर चुनाव ड्यूटी के दौरान मिलने वाली बीमा सुरक्षा की मांग की है. इस पर राज्य शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि ड्यूटी कर रहे सभी शिक्षकों को सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं दी जा रही है. उन्‍हाेंने कहा कि अलग से कोई मांग रखने की आवश्‍यकता नहीं है.

चुनाव ड्यूटी में मिलने वाली सु‍रक्षा की मांग

एसोसिएशन का कहना है कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना, गंभीर बीमारी या असामयिक मृत्यु होने पर कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलना बेहद जरुरी है. संगठन का यह भी कहना है कि जब जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्‍तर की है और जोखिम भी चुनावी ड्यूटी जैसा ही है, तो सुरक्षा मानकों में भेदभाव नहीं होना चाहिए. इसलिए जनगणना कार्य में तैनात सभी शिक्षकाें और कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा कवर सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए.

एसोसिएशन ने रखे तीन प्रमुख तर्क

एसोसिएशन ने सरकार के सामने तीन प्रमुख बिंदु रखें हैं –

ये भी पढे़ं- CG News: छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं पर सख्त कानून लागू, नकल करने पर उम्मीदवार को होगी 3 से 10 साल की सजा

Exit mobile version