‘वो चाहते हैं विपक्ष का सब गुम जाए…’, चोरी मोबाइल नहीं मिलने पर दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ दीपक बैज
CG News: आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस की. जहां उन्होंने मोबाइल चोरी होने के बाद नहीं मिलने पर सरकार पर निशाना साधा. इसके साथ ही बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बीजेपी विधायक के शादी करने पर सरकार पर तीखा हमला बोला है.
वो चाहते है विपक्ष का सब गुम जाए – दीपक बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मोबाइल चोरी के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि धरमलाल कौशिक का मोबाइल मिल गया, पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला गिरफ्तार हो गया. अभी तक मेरा मोबाइल नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा कि वो चाहते है विपक्ष का सब घूम जाए. सरकार BJP कार्यकर्ताओं के लिए है.
क्या विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्यवाही करेंगे?
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दीपक बैज ने कहा कि ढाई साल में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है. रामकुमार टोप्पो एक तहसीलदार को अपने घर में बुलाकर चेंबर में मारपीट करते हैं. सुशासन तिहार में कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, अधिकारियों को धमका रहे हैं. यह भाजपा की नाकामी है. क्या विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्यवाही करेंगे? क्या जेल भेजेंगे? ऐसे विधायक के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए. क्या यही सुशासन है?
गरीब के हक में डाका डाल रहे
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के शादी करने को लेकर बधाई देते हुए सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि क्या विधायक गरीबी रेखा में आते है? जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले रहे है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीबों के लिए है, गरीब परिवार के लिए है. ये गरीब के हक में डाका डाल रहे है. प्रोपेगेंडा करने के लिए यह पॉलिटिकल स्टंट है.