Vistaar NEWS

पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहाया, नारायणपुर में फायर ब्रिगेड के दुरुपयोग पर भड़के लोग

Thousands of litres of water were poured to bring down the officer's pet parrot.

अधिकारी के पालतू तोते को उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहा दिया गया.

CG News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में पानी की किल्लत हो गई है. लेकिन इस बीच नारायणपुर जिले से बड़ी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उताने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवा लिया गया और हजारों लीटर पानी बहा दिया गया. जिसके बाद से ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

पूरा मामला ओबीसी बॉयज हॉस्टल परिसर का है. यहां मंगलवार दोपहर पेड़ के ऊपर आकर एक तोता बैठ गया था. इसके थोड़ी देर बाद कुछ लोग तोते को उतारने की कोशिश करने लगे, लेकिन तोता नीचे नहीं उतरा. देखते ही देखते एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम तोते को रेस्क्यू करने में जुट गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी से तेज पानी की धार पेड़ पर मारी गई. हालांकि इसके बाद तोता नीचे आकर बैठ गया, जिसे पकड़ लिया गया. इस दौरान हजारों लीटर पानी बहा दिया गया.

घटना के बाद पता चला कि ये किसी अधिकारी का पालतू तोता था, जिसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई थी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने के सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरह रहे हैं. यहां पर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करके हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया.

प्रशासन पर उठे सवाल

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि जिस तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए इतना पानी बहाया गया, वो किस अधिकारी का पालतू तोता है. वहीं घटना के सामने आने के बाद लोग जिला प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल आग बुझाने या फिर किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए किया जाता है. लोग इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं और साहब के तोते के लिए हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है.

ये भी पढे़ं: अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन रोड पर बनेगा हाथियों और जंगली जानवरों के लिए अंडर पास पुल, TS सिंह देव ने नितिन गडकरी का किया धन्यवाद

Exit mobile version