Vistaar NEWS

CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस! 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के बदले प्रभार

Mahanadi Bhawan (File Photo)

महानदी भवन (फाइल फोटो )

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के प्रभार में परिवर्तन किया है. विभाग की ओर से नई पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है, जिसके तहत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कई जिलों में बदले गए अधिकारी

जारी आदेश के मुताबिक सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद और जशपुर सहित कई जिलों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. सरकार का मानना है कि इस बदलाव से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के संचालन में सुधार होगा.

योजनाओं के संचालन पर रहेगा फोकस

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान और बाल संरक्षण जैसी अहम योजनाओं की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारियों पर होती है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को विभागीय व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

जिलों में होगा जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण

तबादलों के बाद संबंधित जिलों में कार्यभार का पुनर्वितरण किया जाएगा और नई प्रशासनिक टीमों का गठन होगा. जिला प्रशासन को भी इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है ताकि योजनाओं के संचालन पर किसी तरह का असर न पड़े.

विभाग ने दिए जल्द सामान्य व्यवस्था के संकेत

विभाग का कहना है कि नई नियुक्तियों के बाद सभी योजनाओं का संचालन पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगा. साथ ही स्थानांतरण और पदस्थापना से जुड़े आदेश जल्द ही संबंधित जिलों तक पहुंचा दिए जाएंगे. प्रशासन ने इसे विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है.

ये भी पढे़ं- CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट

Exit mobile version