Vistaar NEWS

CG News: 23-24 मई को होगी UFC लेवल MMA केज फाइट चैंपियनशिप, रिंग में उतरेंगे दुनियाभर से 170 से ज्यादा फाइटर्स

UFC-Level MMA Cage Fight Championship

MMA केज फाइट चैंपियनशि

CG News: CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार UFC लेवल की MMA केज फाइट चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 23 और 24 मई को VIP रोड स्थित ओमाया में होगा. इस इवेंट में भारत, श्रीलंका समेत कई देशों के 170 से अधिक फाइटर्स हिस्सा लेंगे और दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे. आयोजन को लेकर 23 मई को सुबह 11 बजे ओमाया गार्डन में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई है.

साल 2024 में हई थी MMA चैंपियनशिप

राज्य में MMA खेल को लगातार नई पहचान मिल रही है. इससे पहले 8 से 12 मई 2024 तक रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7वीं MMA नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी. उस दौरान पहली बार एक साथ तीन बड़े MMA केज तैयार किए गए थे, जहां देशभर से आए 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी.

MMA में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

वहीं 8वीं MMA इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला रनर-अप बनने का गौरव हासिल किया था. 20 खिलाड़ियों की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 15 पदक अपने नाम किए थे, जिनमें 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे.

बेहतरीन आयोजन और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत छत्तीसगढ़ को MMA इंडिया नेशनल अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट होस्ट’ समेत कई बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं. अब UFC स्टाइल केज फाइट चैंपियनशिप के आयोजन से राज्य में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को और ज्यादा बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढे़ं- Ambikapur: अंबिकापुर में बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली ऑफिस का किया घेराव

Exit mobile version