Vistaar NEWS

CG Padma Shri Honours Godbole Couple: कौन हैं छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती? जिन्हें पद्मश्री से किया गया सम्मानित, 1 लाख मरीजों का कर चुके हैं मुफ्त इलाज

CG News

गोडबोले दंपती को मिला पद्मश्री

Padma Shri For Free Treatment: सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. इनमें छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपती भी शामिल हैं. दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ में चिकित्सा सेवा दे रहे डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले डॉक्टर भैया-भाभी के नाम से भी फेमस हैं.

छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती को मिला पद्मश्री

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नारायणपुर और अबूझमाड़ में लोगों की सेवा करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है.

कौन हैं गोडबोले दंपति?

1 लाख मरीजों का कर चुके हैं मुफ्त इलाज

बता दें कि डॉक्टर दंपती लंबे समय से आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में लोगों का इलाज कर मानव सेवा का काम कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीजों का फ्री में इलाज किया है. उनके इस समर्पण और सेवा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है.

सीएम साय ने दी बधाई

पद्मश्री मिलने पर डॉक्टर दंपती को सीएम विष्णु देव साय ने भी बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी एवं सुनीता गोडबोले जी को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किया जाना समूचे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है.

Exit mobile version