Vistaar NEWS

एक दूल्हा और दो दुल्हन, क्यों की दोनों के साथ शादी? जानिए क्या कहते हैं कानूनी जानकार

A young man married two girls.

एक युवक ने दो युवतियों से की शादी.

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक दूल्हा और दो दुल्हन की शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है. हितेश नाम के युवक ने 24 मार्च को दो युवतियों के साथ एक साथ शादी की थी. यह शादी पारंपरिक तरीके से की गई. शादी में घर-परिवार के लोग भी शामिल हुए. लेकिन इस अजीबोगरीब तरीके की शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. शादी को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

एक्सपर्ट्स बोले- इस तरह की शादी की कानूनी मान्यता नहीं

पूरा मामला फरसगांव ब्लॉक के अंतर्गत बैलगांव का है. एक दूल्हे और दो दुल्हन वाली शादी पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं. यहां तक कि परिवारों की भी मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है. शादी में दूल्हे का परिवार तो शामिल हुआ लेकिन इसमें दोनों युवतियों की मां नहीं पहुंची थी. वहीं कानून की समझ रखने वाले लोगों का कहना है कि अगर देखा जाए तो इस तरह की शादी की कोई कानूनी मान्यता नहीं है. लेकिन जब तक कोई पक्ष शिकायत नहीं करता है, तब तक कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

एक साथ दोनों युवतियों के साथ क्यों की शादी?

हितेश यादव ने फूलबती और यामिनी से एक साथ शादी कर ली थी. इसको लेकर जब हितेश से पूछा गया तो उसने इसके पीछे की पूरी कहानी बताई. हितेश ने बताया कि उसका पहले फूलबती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिनों के बाद हितेश ने शादी की पेशकश की, लेकिन फूलबती ने शादी से मना कर दिया. इसके बाद हितेश का संपर्क यामिनी नाम की युवती से हुआ. हितेश ने बताया कि उसे यामिनी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला किया.

हितेश ने बताया कि जैसे ही यह बात फूलबती को पता चली उसने एक बार फिर से संपर्क किया. बातचीत के दौरान फूलबती ने भी शादी करने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद हितेश ने फूलबती और यामिनी दोनों युवतियों से साथ शादी की. एक दूल्हा और दो दुल्हन वाली शादी की पूरे देश में चर्चा हो रही है.

ये भी पढे़ं: Chhattisgarh में जमाखोरी पर बड़ा एक्शन! प्रदेश में 3,841 सिलिंडर जब्त, 97 लोगों पर FIR, रखी जा रही निगरानी

Exit mobile version