Sonam Wangchuk Hunger Strike Appeal: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर हैं. उनके साथ सीजेपी (CJP) पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके और कई कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं. इसी बीच इस विरोध-प्रदर्शन में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे. उन्होंने सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है. इसके अलावा, आमिर खान ने साफ कर दिया है कि ‘3 इडियट्स’ फिल्म में उनका ‘रैंचो’ का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. उन्होंने इस बारे में चल रही पुरानी अफवाहों को गलत बताया है.
गुरुवार के दिन आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ की स्क्रीनिंग में शामिल होकर ‘लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल’ (LIFF) का समापन किया. इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता और उसकी कहानियों के बारे में बातचीत की. वहीं दर्शकों और आमिर खान के बीच कई सवाल-जवाब भी हुए.
‘रैंचो’ का रोल सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं- आमिर खान
स्क्रीनिंग के इस खास कार्यक्रम में आमिर खान से लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया. काफी लंबे समय से यह चर्चा हो रही थी कि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के ‘रैंचो’ के किरदार के लिए सोनम वांगचुक से प्रेरणा मिली थी. प्रेरणा की इस बात को लेकर आमिर खान ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. आमिर खान ने सफाई देते हुए कहा कि जब वे ‘3 इडियट्स’ फिल्म में काम कर रहे थे और उसकी शूटिंग चल रही थी, तब उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
#india Aamir Khan Denies Sonam Wangchuk Link to '3 Idiots' Amid Activist's Fast #cjp_पार्टी
— Thepagetoday (@thepagetody) July 17, 2026
In a recent London Indian Film Festival conversation, Aamir Khan dismissed claims that Ladakhi engineer and activist Sonam Wangchuk inspired his iconic Rancho character in the 2009…
उस समय आमिर खान सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे. आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने ‘चतुर’ (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें सोनम वांगचुक से प्रेरणा लेने की बात कही गई थी, लेकिन वे साफ कर देना चाहते हैं कि यह पूरी तरह से गलत है. आमिर खान ने आगे स्पष्ट किया कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ के लेखक राजू और अभिजात दोनों को ही उस समय सोनम वांगचुक के बारे में कुछ नहीं पता था.
ये भी पढ़ें-तीसरी शादी को लेकर ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गौरी ने धर्म नहीं बदला
सोनम वांगचुक के अनशन पर आमिर खान ने जताई चिंता
इसके बाद लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के बारे में आमिर खान से पूछा गया. सोनम वांगचुक ने इतने दिनों से कुछ खाया-पिया नहीं है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. इस बात को लेकर एक्टर से सवाल किया गया. आमिर खान ने जवाब देते हुए कहा कि हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत और जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हैं. आगे उन्होंने कहा कि हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. सोनम वांगचुक से यही उम्मीद है कि बहुत जल्द वह अपना आमरण अनशन खत्म कर देंगे.
