Gauri Religion Change Clarification: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में आमिर ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है, जिस वजह से वे और भी ज्यादा चर्चाओं में हैं. जब से गौरी और आमिर खान एक दूसरे के हुए हैं, तब से सोशल मीडिया समेत चारों तरफ बस उनकी शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है. गौरी स्प्रैट से शादी के बाद बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है, साथ ही लोगों द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. इस ट्रोलिंग और पूरे विवाद को लेकर अब आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
परिवार की एकता और धर्म पर खुलकर बोले आमिर
तीसरी शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग से परेशान आमिर खान ने ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार है और सबको साथ लेकर चलता है. उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है और उनकी बेटी की शादी भी एक हिंदू लड़के से ही हुई है. आगे उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है.
आमिर खान ने यह भी स्पष्ट किया कि गौरी, रीना और किरण ने अपने ही धर्म में रहते हुए शादी की और उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी. एक्टर ने गौरी के धर्म के बारे में भी बताया कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं हैं, बल्कि वे एक ईसाई हैं.
100 करोड़ के घर की खबरों पर किया खुलासा
आमिर खान ने बताया कि उनकी पत्नी गौरी कड़ाई से ईसाई धर्म का पालन करती हैं और दोनों की जिंदगी काफी मजेदार बीत रही है. वहीं मुंबई के पाली हिल में 100 करोड़ के स्काईविला की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई निजी बंगला नहीं, बल्कि उनकी हाउसिंग सोसाइटी के 24 सदस्यों और एक बिल्डर का सामूहिक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है.
ये भी पढ़ें-‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज, श्रीकृष्ण की छवि के साथ मेकर्स ने दिया खास संदेश
61 की उम्र में गौरी संग कोर्ट मैरिज
आमिर खान ने अपनी पहली शादी रीना दत्ता के साथ की थी. आमिर और रीना के दो बच्चे हैं-एक बेटा जुनैद और बेटी आइरा खान. वहीं उनकी दूसरी शादी किरण राव से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है. हाल ही में आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की. इस खास आयोजन में आमिर खान का पूरा परिवार और उनके करीबी लोग शामिल रहे. आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने किसी एक धर्म के रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि कोर्ट के जरिए शादी की है. इस शादी से उनका पूरा परिवार और रिश्तेदार बहुत खुश हैं.
