Vistaar NEWS

‘तुम सुंदर हो पर वजन कम करो…’, निरहुआ और मां के ताने सुन रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, क्या अब घटाएंगी वजन

_Amrapali Dubey,

अम्रपाली दुबे रोने लगी

Bhojpuri Bawaal promo: आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार हैं, जिन्हें फैंस एक साथ देखना बहुत पसंद करते हैं. अब यह सुपरहिट जोड़ी एक नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक साथ दिखाई देगी. इस शो में फैंस को उनकी असल जिंदगी के कुछ खास पल देखने को मिलेंगे. हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली रोती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ.

बढ़े वजन पर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे

जियो हॉटस्टार पर जारी किए गए इस नए वीडियो की शुरुआत में आम्रपाली बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करती हैं. इसके बाद वीडियो में निरहुआ उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं, लेकिन तभी आम्रपाली की मां उन्हें अपना वजन कम करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह देती हैं.

मां की यह बात सुनकर आम्रपाली भावुक हो जाती हैं और रोते हुए कहती हैं कि उन्हें यह बात बहुत बुरी लगी, क्योंकि हर कोई हर समय उन्हें सिर्फ वजन घटाने के लिए ही टोकता रहता है. इस इमोशनल वीडियो को देखकर फैंस इस शो को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं.

क्या बोले फैंस?

शो का नया वीडियो देखकर फैंस आम्रपाली दुबे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक फैंस ने कमेंट किया कि अब हमें भोजपुरी क्वीन की असली जिंदगी देखने को मिलेगी, तो दूसरे ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि आप बहुत सुंदर हैं. कुछ फैंस ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जैसी हैं वैसी ही बहुत अच्छी हैं. वहीं आम्रपाली को रोता देख कई फैंस भावुक हो गए और लिखा कि दीदी आप रोइए मत, हमें अच्छा नहीं लग रहा है. ज्यादातर फैंस का मानना है कि यह शो वाकई बहुत शानदार होने वाला है.

ये भी पढ़ें-‘प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को दिए जा रहे पैसे’, आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला दावा, कहा- इस गंदगी में नहीं फंसना

‘भोजपुरी बवाल’ शो कब रिलीज होगा?

इस नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत 2 अगस्त से होने जा रही है. फैंस इस शो का आनंद जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर ले सकते हैं. खास बात यह है कि इस शो में सिर्फ निरहुआ और आम्रपाली ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह, काजल राघवानी और राजनेता तेज प्रताप यादव भी नजर आने वाले हैं.

Exit mobile version