Vistaar NEWS

आवारापन 2 की सफलता पर भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी परवीन, शेयर किया पोस्ट

Emraan Hashmi and his wife Parveen

इमरान हाशमी और उनकी पत्नी परवीन

Parveen Hashmi Shares Emotional Post: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने चार दिनों में भारत में 109.02 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 130 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है. साल 2008 की फिल्म ‘जन्नत’ के बाद यह इमरान की पहली सोलो हिट फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने लंबा इंतजार किया है. इस बड़ कामयाबी पर उनकी पत्नी परवीन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इमरान के 23 साल के फिल्मी सफर, उनकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति उनके लगन की तारीफ की हैं.

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन का पोस्ट

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने उनके संघर्ष को याद करते हुए लिखा कि ‘एमी’ को इस मुकाम को हासिल करने में पूरे 23 साल लग गए. यह सफर उनके लंबे धैर्य, कड़ी मेहनत, अटूट विश्वास, समर्पण और कई दुआओं का नतीजा है. इस दौरान ई शुक्रवार उनके लिए बड़ी सफलता और खुशियां लेकर आए, तो कई शुक्रवार बहुत निराशाजनक और दिल तोड़ने वाले भी रहे, लकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. इन 23 वर्षों में वह बिना रुके लगातार काम करते रहे और आगे बढ़ते रहे, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा था कि एक न एक दिन उनकी इस सच्ची मेहनत का फल उन्हें ज़रूर मिलेगा.

परवीन ने आगे लिखा कि इमरान अपनी हर फिल्म में जी-जान लगा देते हैं. इतनी बड़ी कामयाबी के बाद भी उनका शांत और जमीन से जुड़ा रहना ही उन्हें सबसे अलग बनाता है, इसीलिए कहा जाता है-पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ. वह छुट्टियो में भी बिना चूके हर दिन स्क्रिप्ट पढ़ना, तेलुगु डायलॉग याद करना, घंटों रिहर्सल करना और अपनी डाइट और एक्सरसाइज का बहुत से ध्यान रखना जैसे रूटीन को पूरी लगन से निभाते हैं.

ये भी पढ़ें-आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही बंटवारा 1947 को पछाड़कर बनी इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनर

सफलता पर भावुक हुईं पत्नी परवीन

इमरान हाशमी को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखकर उनकी पत्नी परवीन ने खुशी और आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इमरान सच में इस कामयाबी के हकदार हैं. आज उन्हें इमरान पर बहुत गर्व है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि कभी अपने सपनों को न छोड़ें, अनुशासित रहें और अपने सफर का पूरा आनंद लें.

Exit mobile version