Vistaar NEWS

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की दोस्ती का हुआ ‘द एंड’, अनफॉलो करने के बाद अब महवश ने क्रिकेट से भी बनाई दूरी

rj mahvash and yuzvendra chahal

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल

Rj Mahvash: आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच आई खटास इन दिनों काफी चर्चा में है. किसी समय में ये दोनों बेहद करीबी दोस्त थे और उन्हें अक्सर मैचों या पार्टियों में साथ देखा जाता था. उनके अफेयर की खबरें भी खूब उड़ीं, लेकिन अब इनके रिश्ते बिगड़ चुके हैं. दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है. हाल ही में महवश के एक बयान ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अब उनके और चहल के रास्ते पूरी तरह अलग हो चुके हैं.

महवश का बयान हुआ वायरल

हाल ही में मुंबई में जब पैपराजी ने आरजे महवश से उनके पसंदीदा क्रिकेटर का नाम पूछा तो उन्होंने हंसते हुए इस सवाल को टाल दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह कोई नई विवाद नहीं चाहतीं.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ ने उनके ह्यूमर की तारीफ की, तो कुछ ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके पुराने रिश्ते को लेकर सवाल उठाए.

टीम इंडिया को लेकर क्या बोलीं महवश?

आरजे महवश ने इंटरव्यू में बताया कि वह भोपाल में अपनी शूटिंग में व्यस्त होने के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल नहीं देख पाएंगी. उन्होंने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी की तारीफ भी की.

ये भी पढ़ें-Nora Fatehi: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से घबरा गई नोरा फतेही, बोलीं-आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं…

महवश का नाम चहल के साथ कैसे जुड़ा था?

युजवेंद्र चहल और उनकी पुरानी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच दिसंबर 2020 में शादी हुई थी, लेकिन अगस्त 2025 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद चहल मानसिक तौर पर काफी टूट गए थे और डिप्रेशन व आत्मघाती विचारों से जूझ रहे थे. चहल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उस बेहद मुश्किल दौर में आरजे महवश ने एक सच्ची दोस्त की तरह उनका साथ दिया और उन्हें उस अंधकार से बाहर निकलने में मदद की. हालांकि, उनकी इस गहरी दोस्ती को दुनिया ने डेटिंग और अफेयर का नाम दे दिया, जिसे लेकर चहल ने नाराजगी भी जताई थी.

लेकिन अब खबर आ रही है कि उनकी यह दोस्ती भी खत्म हो गई है और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. फिलहाल, इस अनबन या दोस्ती टूटने की असल वजह पर दोनों में से किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा है.

Exit mobile version