Vistaar NEWS

‘मुझे यह दुनिया जीने नहीं दे रही, सुसाइड के ख्याल आ रहे है..’, हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का छलका दर्द

dimpal chaudhary

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी

हाल ही में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल हो हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. गाली गलौज सुनकर लोग डांसर को जमकर सुना रहे हैं, जिस पर अब डिंपल चौधरी ने चुप्पी तोड़कर एक वीडियो पोस्ट की है. डिंपल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई का एक वीडियो पोस्ट किया है.

डिंपल चौधरी ने दी सफाई

इस वीडियो में डिंपल चौधरी कहती हुई नजर आ रही हैं कि जब ये सब हुआ तब वो अपने परिवार के साथ थीं. डिंपल वीडियो में कहती दिख रही हैं- जो तुम वीडियो बना रहे हो कि हम फोटो खिंचवाने गए, फोटो नहीं दिया. बहुत बदतमीज लड़की है, गाली दे रही है. इसका यह कर दो, वो कर कर दो. इसका यह हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए.’

मुझे आत्महत्या के ख्याल आते है-डिंपल चौधरी

उन्होंने आगे कहा कि ‘पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा-बहुत दिमाग है या नहीं? कोई लड़की अपने परिवार के साथ है, अपने भाई-बहन के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो. डिंपल बोलीं- वैसे भी मुझे यह दुनिया जीने नहीं दे रही. मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं? डिंपल चौधरी ने कहा कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं. मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती दूं. मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमें घमंड है, कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया?’

क्या था पूरा मामला?

करीब छह दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जो ग्रेटर नोएडा की अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट का है. वीडियो में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी अपनी एक सहेली के साथ हैं और दो युवकों के साथ उनकी तीखी बहस हो रही है. वीडियो में डिंपल चौधरी फोटो खींचने का विरोध कर रही हैं, जबकि दोनों युवक केवल फोटो खींचने की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, रिलीज होंगी दमदार फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Exit mobile version