Vistaar NEWS

फिर से पापा-मम्मी बनने जा रहे Ranveer Singh और Deepika Padukone, वायरल पोस्ट पर फैंस दे रहे बधाई

Deepika Padukone pregnancy

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Pregnancy: इन दिनों धुरंधर फिल्म को लेकर रणवीर सिंह चारों तरफ से तारीफें बटोर रहे हैं. इसी बीच उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियों ने दस्तक दी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले है. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आज रविवार को फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है. वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं.

2024 में पहली बेटी को दिया था जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ दूसरे बच्चे की घोषणा की है. उन्होंने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई. सितंबर 2024 में इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था.

सेलेब्स दे रहे है बधाई

दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी बधाई दे रहे है. परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं.

2018 में की थी शादी

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. दोनों ने कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 नवंबर 2018 को शादी की. उनकी शादी ग्रैंड हुई थी और ये शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी. कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है. दोनों ने पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी.

Exit mobile version